अजमेर : पुलिस ने देर रात दी दबिश, रेस्टोरेन्ट की आड़ में चल रहा था हुक्का पार्लर, 9 को पकड़ा

By: Ankur Wed, 10 Nov 2021 12:36:51

अजमेर : पुलिस ने देर रात दी दबिश, रेस्टोरेन्ट की आड़ में चल रहा था हुक्का पार्लर, 9 को पकड़ा

अजमेर के वैशाली नगर में देर रात पुलिस ने दबिश देते हुए रेस्टोरेन्ट की आड़ में चल रहे हुक्का पार्लर पर कारवाई की और 9 लोगों को पकड़ा हैं। यह कारवाई क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस ने वैशाली नगर स्थित ऑलिव किचन रेस्टोरेंट्स पर की। यहां से अलग अलग फ्लेवर व हुक्के भी जब्त किए। संचालक फरार हो गया लेकिन नौ जनों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस मामले का आज खुलासा करेगी।

वैशाली नगर स्थित ऑलिव किचन रेस्टोरेंट्स में हुक्का पार्लर चलने की सूचना मिली तो पुलिस वहां पहुंची। रेस्टोरेंट में दबिश देकर 9 जनों को हिरासत में लिया गया। रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का पार्लर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने हुक्का बार से बड़ी मात्रा में फ्लेवर व हुक्के भी जब्त किए है। कारवाई की भनक लगते ही रेस्टोरेंट संचालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर युवा मौजूद थे। इस संबध में बात करने पर थाना प्रभारी रविश सामरिया ने कहा कि रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का पार्लर पर दबिश देकर कार्रवाई की गई है। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े :

# गहलोत सरकार की स्काॅलरशिप योजना हो रही विफल! विदेश में पढ़ाई के लिए 20 दिन में आए मात्र 6 फाॅर्म

# Kisan Aandolan: सिंघु बॉर्डर पर पेड़ से लटका मिला किसान का शव, शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला

# T20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड का पलड़ा भारी, अगले साल करेगा पाकिस्तान का दौरा, ग्लेन मैक्सवेल...

# REET 2021 : नहीं छूट पा रहा विवादों से नाता, दी संस्कृत की परीक्षा और परिणाम आया अंग्रेजी का

# तमिलनाडु में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 5 जिलों में रेड अलर्ट, 9 जिलों में दो दिन की छुट्टी घोषित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com